Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
lifestyle

चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए यह खास फेस पैक जरूर आजमाएं

बेदाग और सुंदर चेहरा हर किसी को पसंद होता है। लेकिन बहुत से कारणों से चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं। कभी-कभी पिंपल्स के दाग धब्बे रह जाते हैं। इसके अलावा चेहरे पर झाइयां भी आ जाती है। यह सभी दाग धब्बे आपके चेहरे की खूबसूरती को फीकी कर देते हैं। इसलिए इन्हें दूर करना बहुत जरूरी होता है। दाग धब्बों को दूर करने के लिए मार्केट में बहुत से प्रोडक्ट अवेलेबल होते हैं। लेकिन यह प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते हैं। इनके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। खास करके सेंसिटिव स्किन वालों के लिए इन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। ऐसे में आपको घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम एक खास नुस्खे के बारे में बताएंगे।
अगर आप अपनी त्वचा को बेदाग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी का उपयोग करें। हल्दी और नारियल का दूध लें। दोनों चीजों को मिक्स करके एक अच्छा सा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस विशेष उपाय से आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। साथ ही झाइयां भी दूर होंगी। हल्दी और नारियल का दूध दोनों ही आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसलिए इनके इस्तेमाल से आप झुर्रियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही ब्लैक हेड्स भी दूर होते हैं। इसलिए आप इस विशेष नुस्खे को जरूर आजमाएं।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

लहसुन के इन अद्भुत फायदों के बारे में जान आप भी इसे खाना शुरु कर देंगे

Admin

इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत तो खाये ये कुछ चीजे

नींबू पानी में हल्दी डालकर करें सेवन, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Karnavati 24 News

अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें

Karnavati 24 News

ઈડલી ખાવી હશે તો સવારે દાળ પલાળવાની જરૂર નથી, આ રીતે મિનિટોમાં બનશે, જાણો રેસીપી

Karnavati 24 News

एलोवेरा का तेल: एलोवेरा के तेल की खरीदारी करना चाहते हैं? तो इसे घर पर आसानी से ऐसे बनाएं