Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
સ્થાનિક સમાચાર

दिल्ली: खूंखार कुत्तों ने नोंचकर 2 मासूम भाइयों के टुकड़े कर ले ली जान, MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल!

साउथ दिल्ली के वसंत कुंज दक्षिण इलाके में कुत्तों के काटने से दो मासूमों की मौत के मामले में निगम की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पहले बच्चे की मौत के बाद रंगपुरी पहाड़ी में स्थित जंगलों में से कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर निगम ने वक्त रहते इन खूंखार कुत्तों पर कार्रवाई की होती और पहले बच्चे की मौत के बाद ही इन्हें पकड़ लिया होता तो आज एक ही मां को अपना दूसरा बच्चा खोना नहीं पड़ता। बतां दे कि इस खौफनाक हादसे के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों को कुत्तों से अपने बच्चों की जान का खतरा सता रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुत्तों को पकड़ने के लिए रविवार को निगम के कई वाहन मौके पर पहुंचे थे और कई कुत्तों को पकड़कर ले गए थे। 

स्थानीय पार्षद ने भी लगाया आरोप

इस मामले में स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई बार अपने क्षेत्र से कुत्तों को उठाने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन डॉग लिफ्टिंग एजेंसी के ठेके का नवीनीकरण नहीं करने का बहाना बतां कर निगम कार्रवाई से बच रहा था, लेकिन अब एक और बच्चे की मौत हुई तो निगम अधिकारियों की नींद उड़ गई और उन्होंने कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वसंतकुंज इलाके में 8 से 10 आवारा कुत्तों ने शुक्रवार को 7 साल के आनंद और रविवार को उसके छोटे भाई 5 वर्षीय आदित्य पर हमला कर माल डाला था। दोनों भाईयों के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के काफी निशान पाए गए हैं। दूसरी तरफ कुत्तों के आतंक से सिंधी कैंप व आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। 

संबंधित पोस्ट

 અમદાવાદમાં એસપી રિંગ રોડ પર નિર્માણાધીન બ્રિજ ધરાશાયી

Karnavati 24 News

ઈદ, પરશુરામ જયંતિ: તહેવારો પહેલા અમદાવાદમાં 5000 પોલીસ તૈનાત

સુરત ના સરથાણા પોલીસ મથક ખાતે રક્તદાન કેમ્પ યોજાયો..500 થી વશું બોટલ રક્તયુનિટ એકઠું કરાયું

Karnavati 24 News

દિવાળીમાં રાત્રે 10 વાગ્યા પછી ફટાકડા ફોડવા પર પ્રતિબંધ : ગુજરાતના આ જિલ્લામાં તંત્રનો આદેશ

Admin

 દાહોદના સાંસદે દાહોદ વિસ્તારમાં સૈનિક સ્કૂલ ખોલવા રક્ષા મંત્રીને કરી રજૂઆત

Karnavati 24 News

AMC સંચાલિત 4 સ્માર્ટ સ્કૂલોનું કેન્દ્રિત ગૃહમંત્રી અમિત શાહે ઉદ્ઘાટન કર્યું, સ્માર્ટ સ્કૂલો વિવિધ સુવિધાઓથી સજ્જ

Karnavati 24 News