Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
General news

बीकानेर – पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी का निधन . .

बीकानेर – राजघराने की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी का 95 वर्ष की उम्र में  शुक्रवार देर रात लालगढ़ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। यह बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह की पत्नी थी। विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी राजमाता सुशीला कुमारी की पौत्री है। राजमाता का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। इनकी पार्थिव देह जूनागढ़ में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। राजपरिवार की रीति नीति के तहत ही उनका अंतिम संस्कार होगा। राजमाता के निधन पर शहर के लोगो ने अपना दुःख व्यक्त किया ,शनिवार को जूनागढ़ में उनकी पार्थिव देह आम लोगों के दर्शन के लिए रखी जाएगी।सुशीला कुमारी का जन्म 1929 में डूंगरपुर राज परिवार में हुआ। वह राजसिंह डूंगरपुर की बहन थी। उनका विवाह बीकानेर राजपरिवार में हुआ। महाराजा करणी सिंह बीकानेर से 1952 से 1977 तक सांसद भी रहे। इनकी  पोत्री सिद्धि कुमारी बीकानेर की विधायक भी रह चुकी है . . .

संबंधित पोस्ट

मेरठ : किसानो को मुफ्त बिजली की घोषणा नहीं हुई पूरी, 125 करोड़ 76 हज़ार किसानो पर बाकी

PM મોદીએ વખાણ કર્યા તો ગદગદ થયા તેમજેન ઈમના, બોલ્યા – ‘ગુરુજી ને બોલ દિયા, બસ હમ તો ધન્ય હો ગયે.’

Admin

अजमेर – मेले में केबल टूटने से झुला गिरा नीचे

Karnavati 24 News

અમદાવાદ ના નરોડા માં આવેલ કર્ણાવતી ટાટા મોટર્સ ની તકલીફો માં થઈ શકે છે વધારો…

Admin

પાટડીના જૈનાબાદ ગામે કોમી એખલાસ ભર્યું વાતાવરણ બની રહે એ માટે જિલ્લા પોલીસ વડા હરેશકુમાર દુધાતનો લોક દરબાર યોજાયો

Admin

ગાંધીનગર ખાતે જિલ્લા કક્ષાના સ્વ- સહાયજુથ માટેના ‘કેશ ક્રેડિટ કેમ્પ’ ને રાજય શિક્ષણ મંત્રીના હસ્તે ખુલ્લો મુકાયો

Admin