Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Business

फॉक्सकॉन 70 करोड़ डॉलर की लागत से भारत में नया प्लांट शुरू करेगी

ऐप्पल इंक के पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप स्थानीय स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 70 करोड़ डॉलर की लागत से भारत में एक नया संयंत्र बनाने पर विचार कर रहा है। जिससे पता चलता है कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए चीन से उत्पादन को बाहर ले जाने की प्रक्रिया तेज हो रही है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि ताइवान की कंपनी, जो अपनी प्रमुख इकाई होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्रीज के लिए जानी जाती है, बेंगलुरु में हवाई अड्डे के पास 300 एकड़ की साइट पर आईफोन के पुर्जे बनाने के लिए विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री एप्पल हैंडसेट भी बनाएगी। फॉक्सकॉन द्वारा अपने अपेक्षाकृत छोटे इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसाय के लिए पुर्जों के निर्माण के लिए साइट का उपयोग करने की भी संभावना है। यह निवेश भारत में किसी एक स्थान पर फॉक्सकॉन के सबसे बड़े निवेशों में से एक होगा। कंपनी के इस फैसले से निकट भविष्य में चीन को बड़ा झटका लग सकता है।

संबंधित पोस्ट

अडानी फिर हुए मालामाल, 7 दिन से अपर सर्किट में है यह शेयर

Karnavati 24 News

नए एसआईपी खातों में 2022-23 में तेज गिरावट देखी गई

Admin

કામની વાત / નવા વર્ષે તમારી પત્નીના નામે શરૂ કરાવો આ એકાઉન્ટ, સરકાર આપશે 45 હજાર રૂપિયા

Admin

કેન્દ્ર સરકારે આપી મોટી ભેટ: જનધન ખાતા ધારકને મળી રહ્યા છે 10 હજાર રૂપિયા રૂપિયા, આવી રીતે કરો અરજી

Admin

મોદી સરકાર દેશના કરોડો યુવાનોને ફ્રીમાં આપશે લેપટોપ? સરકારે આપી મોટી જાણકારી

Karnavati 24 News

ખુશખબર / RBI એ લોન લેનારાઓને આપી વધુ એક રાહત, હવે લોન રિકવરી પહેલા કરવું પડશે આ કામ

Admin