Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

रानू मंडल के बड़े बोल, लता मंगेशकर को कहा ‘लता-फता’,भड़की जनता

सोशल मीडिया के जरिये रातो रात स्टार बनी रानू मंडल का सितारा जिस तेजी से ऊपर गया था उसी तेजी के साथ नीचे की तरफ भी आ गया। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर औऱ म्यूजिक कंमपोजर हिमेश रेशमिया ने भी इन्हें अपनी फिल्मों में गाने का मौका दिया था। लेकिन वो इस मौक को भुना नहीं पाई और फिर जल्द ही उनकी शोहरत खोने लगी और धीरे-धीरे वो फिर गुमनामी में जाती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन्होने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद लता मंगेशकर के फैंस और जनता इन पर बुरी तरह से भड़क उठी है और रानू मंडल पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे रानू मंडल यह कहती हुई दिखाई दे रही हैं की ‘ये जो गाना गा रही, ये तो कोई लता फता का नहीं है। ये लता जी का नहीं है। मैं ये जो गाया, उसका आवाज भी अच्छा है। अच्छा था, अच्छा है।इसके बाद वो ‘है अगर दुश्मन’ गाना गाने लगती हैं, जो 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ का है।जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग रानू मंडल पर भड़क उठे। रानू मंडल द्वारा दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का अपमान करने की वजह से लोग उनपर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। किसी ने कहा कि लता जी की इज्जत करना सीखो तो कोई कह रहा कि उनका नाम अच्छे से लो।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की रानू मंडल  गलत कारणों के चलते चर्चा में आयी हों। इससे पहले भी इनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो एक फैन के साथ बुरा बर्ताव करते हुए दिखी थीं। दरअसल एक इवेंट के दौरान एक फैन रानू के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, उसने रानू के कंधे पर हाथ रख दिया था, जिसे रानू ने हटाते हुए कहा था- ‘क्या है ये?’ इसके बाद रानू को लोगों ने खूब उल्टा सीधा सुनाया था।

संबंधित पोस्ट

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को किया याद, जाने क्यों?

Admin

इश्क विश्क रिबाउंड की स्टार कास्ट ने निर्माता रमेश तौरानी को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज दिया।

Admin

अरिजीत सिंह को भारी पड़ा ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाना! कोलकाता में कैंसल हुआ कॉन्सर्ट

Admin

Bollywood: શું આ સેલિબ્રિટી અલગ થઈ ગઈ? દરેક જગ્યાએ થઈ રહી છે ચર્ચા,  અભિનેત્રીને પસંદ આવ્યો ‘છત્રપતિ’

Admin

अनिल कपूर ने हाल ही में संपन्न अवार्ड शो में दो पुरस्कार जीते

Admin

બોલિવૂડ એક્ટર રાજકુમાર રાવની આગામી ફિલ્મ ‘શ્રી’ની રિલીઝ ડેટ જાહેર કરવામાં આવી છે. આ ફિલ્મ અંધ ઉદ્યોગપતિ શ્રીકાંત બોલાના જીવન પર આધારિત છે.

Admin