Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
lifestyle

अगर आप भी चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमाएं

आज के समय में हर लड़की बेदाग और खूबसूरत त्वचा चाहती है। लेकिन किसी ना किसी कारण से चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं। कभी-कभी पिंपल्स चले जाते हैं। लेकिन उसके पीछे दाग रह जाते हैं। यह दाग चेहरे की खूबसूरती फीकी कर देते हैं। हर लड़की दाग धब्बों को दूर करने के लिए बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। लेकिन कभी-कभी यह प्रोडक्ट त्वचा पर असर नहीं करते। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खे भी आजमाने चाहिए। अगर आप रोजाना घरेलू नुस्खे करते हैं तो इससे आपकी त्वचा के दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ ही आपकी त्वचा निखरी और खूबसूरत नजर आती है।
चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल कीजिए। थोड़ा सा शहद लीजिए और उससे चेहरे पर मसाज कीजिए। 15 मिनट इसे रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। रोजाना ऐसा करने से दाग धब्बे धीरे-धीरे दूर होते हैं। अगर आप रोजाना टमाटर का रस चेहरे पर लगाते हैं तो इसे भी बेनिफिट मिलता है। दाग धब्बों पर टमाटर का रस लगाइए। 15 मिनट के बाद चेहरा साफ कर लें। आलू का रस भी त्वचा के लिए उपयोगी होता है। अगर आप आलू की स्लाइस काटकर उसे दाग धब्बों पर लगाते हैं तो इससे भी दाग धब्बे दूर होते हैं। आप इन सभी उपायों को अपनाकर बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

होली पर अगर चढ़ गया है भांग का नशा तो इन उपायों से उतारे

Karnavati 24 News

શિયાળાની સીઝન પૂર્ણ થાય તે પહેલા ખરીદી લો આ એસી મળશે મોટું ડિસ્કાઉન્ટ

Admin

કાજલ બનાવે છે આંખોને સુંદર, જાણો તેને લગાવવાની સરળ અને સાચી રીત

Admin

अगर आप तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

Admin

सर्दियों में स्किन ड्राई होने से होती है खुजली की समस्या , जाने घरेलु उपाय

Admin

इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत तो खाये ये कुछ चीजे