Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Religion

महाशिवरात्रि व्रत आज,इन शुभ मुहूर्त में करे पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

आज यानि 18 फरवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन हिन्दू धर्म के अनुयायी महाशिवरात्रि का व्रत रखते है। हिंदू धर्म में महाशिविरात्रि के व्रत का अपना विशेष महत्व है और इस व्रत को सभी व्रतों से अधिक फलदायी माना जाता है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन महिला, पुरुष और बच्चे सभी इस दिन व्रत रखते हैं और भोले बाबा की कृपा प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता हैं कि जिस किसी पर भी भोलेनाथ की कृपा हो जाती है उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले को विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए। इससे उसे सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन-दौलत की प्राप्ति होती है। यह जानना जरूरी है की आज की महाशिवरात्रि के दिन पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे शुभ है।

आज प्रथम प्रहर की पूजा का मुहूर्त: शाम 06:13 बजे से रात 09:24 बजे तक है। इसके बाद द्वितीय प्रहर पूजा का मुहूर्त: रात 09:24 बजे से देर रात 12:35 बजे तक है। फिर तृतीय प्रहर पूजा का मुहूर्त: देर रात 12:35 बजे से अगली सुबह 03:46 बजे तक है और फिर अंतिम और चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त: 19 फरवरी, सुबह 03:46 बजे से 06:56 बजे तक है।

महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान वगैरह करने के बाद घर का मंदिर साफ़ करें और फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें। इस दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। लेकिन ध्यान रहे की जल में थोड़ा दूध और कुछ दाने चीनी के जरूर मिलाएं। इसके बाद भोले बाबा को चंदन का तिलक करें और मां पार्वती को सिंदूर का तिलक लगाएं। फिर दोनों को कलावे से बांधे। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान् शिव का गंगाजल, गन्ने के रस और शहद से भी अभिषेक किया जाता है।

संबंधित पोस्ट

बठिंडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 7 तारीख को गिरफ्तारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं.

Admin

પ્રમુખ સ્વામીએ સરભોણમાં મંદિર બનાવવાનો કરેલો સંકલ્પ 39 વર્ષ બાદ પૂરો થશે

Admin

બીલખામાં પ્રસિદ્ધ ચેલૈયા ધામ ખાતે આજથી રામકથા ચરિત માનસ જ્ઞાનયજ્ઞ

Admin

बिहार- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हो रहे है डीजे जप्त

Karnavati 24 News

शहीद भगत सिंह नगर के जिले में एकमात्र आम आदमी क्लीनिक कस्बा राहों में जरूरत के अनुसार नहीं मिल रही हे दवाई

Admin

૧૨મી સુધી આયો જીત કથામાં વિવિધ ધર્મિક પ્રસંગોની ઉજવણી .

Admin