Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

महाराष्ट्र: पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हैदराबाद से युवक को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे शहर में आये गूगल कंपनी के एक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरें एक थ्रेट कॉल के बाद हड़कंप मच गया था। इस थ्रेट कॉल की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम मौके पर पहोंची थी और ऑफिस खाली कराकर तलाशी की थी। परंतु सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बताया जा रहा है कि इस मामले में हैदराबाद के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसने नशे की हालत में ये थ्रेट कॉल कि थी।

सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, पुणे के मुंढवा इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शल इमारत की 11वीं मंजिल पर गूगल का ऑफिस है जिसे उड़ाने कि धमकी भरी कॉल आई थी। थ्रेट कॉल आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिसर को कुछ समय के लिए संपूर्ण रूप से अलर्ट कर दिया और ऑफिस खाली कराकर तलाशी ली। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि, इस मामले की जांच के तहत पता चला कि यह थ्रेट कॉल हैदराबाद से किसी युवक ने की है।

नशे की हालत में किया था फोन

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसकी पूछताछ की। युवक ने अपना नाम पनायम शिवानंद बताया और वह हैदराबाद का रहने वाला है। जांच में पता चला कि पनायम ने नशे की हालत में फोन किया था। पुलिस ने पनायम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

વાત કરવાની ના પાડી તો ફ્લાઈટથી પહોંચ્યો યુવતીના ઘરે… 51 વાર સ્ક્રુડ્રાઈવર મારીને કરી હત્યા

Admin

महाराष्ट्र: दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रांसफार्मर के पुर्जे की चोरी, कीमत चौंका देगी!

Admin

સિગારેટના એક ટુકડાએ ઉકેલ્યું 52 વર્ષ જૂની હત્યાનું રહસ્ય, જાણો કેવી રીતે થયો ખુલાસો

Admin

અરવલ્લી : મેઘરજના રોલા ગામેથી DJના સ્પીકર ચોરી કરી રાજસ્થાનમાં સંતાડી દીધા,પોલીસે આરોપીને 93 હજારના 6 સ્પીકર સાથે દબોચ્યો

Admin

દીકરો ગુમ થયો હોવાની ફરિયાદ કરનારી સગી માતા અને પિતરાઈ પ્રેમી દિયર નીકળ્યા હત્યારા..

Admin

મોરબીના શક્તિ ચેમ્બરની અનેક દુકાનોમાં ચોરી થયા મામલે પોલીસ ફરિયાદ

Admin