Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Business

तेजी पर लगा ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी 2000 से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। जारी तेजी के बीच आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। आज सोने की कीमत 58,800 रुपये के करीब बंद हुई है। चांदी की कीमत 69,300 रुपए है।

सोना चांदी हुआ सस्ता

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 681 रुपए की गिरावट के साथ 57,929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने का भाव बीते कारोबारी सत्र में 58,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी का भाव भी 2,045 रुपये की गिरावट के साथ 70,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरा

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। विदेशी बाजार में सोना गिरकर 1,913 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी 23.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

संबंधित पोस्ट

3 Buy કૉલ જેમાં 2-3 સપ્તાહમાં થઈ શકે છે જોરદાર કમાણી

Admin

RBI એ કરોડો ગ્રાહકોને એલર્ટ કર્યા: બેંક જતા પહેલા જાણી લો આ જરૂરી વાત, નહીંતર થઈ જશો હેરાન-પરેશાન

Admin

नए एसआईपी खातों में 2022-23 में तेज गिरावट देखी गई

Admin

मंदी का संकेत! आईटी दिग्गज विप्रो ने फ्रेशर्स को दी जाने वाली सैलरी में 50 फीसदी की कटौती की

Admin

दिन भर उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Karnavati 24 News

Low Investment Business Ideas: बहुत ही कम लागत में शुरू करें ये 5 बिजनेस, हर महीने होगी बम्पर कमाई

Admin