Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

फरीदाबाद: जिला परिषद चेयरमैन ने कहा, भाजपा के थे, भाजपा के हैं और भाजपा के रहेंगे

फरीदाबाद, 12 जनवरी। जिला परिषद फरीदाबाद के चेयरमैन विजय लोहिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सबका साथ सबका विकास के मूल सिद्धांत को अपनाकर काम करता है। यही कारण है कि उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली थी और वह भाजपा के थे भाजपा के हैं और भाजपा के रहेंगे। जिला परिषद चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली। उन्होंने माना कि वह गठबंधन का धर्म निभाते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने गए थे और वह सभी नेताओं को अपने से वरिष्ठ मानते हुए उनका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।
विजय लोहिया गांव केली स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर के कार्यालय पर एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह यहां से सीधे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल  गुर्जर के निवास स्थान पर जाएंगे और वही से उन्हीं के नेतृत्व में बघोला में होने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे। जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया ने साफ किया कि कुछ लोग इस प्रकार का प्रचार कर रहे हैं कि वह जननायक जनता पार्टी में चले गए हैं, जबकि वह विशुद्ध रूप से भाजपा के कार्यकर्ता और कृष्णपाल गुर्जर के सिपाही हैं।
जिला परिषद चेयरमैन ने विश्वास व्यक्त किया कि कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से वह संपूर्ण क्षेत्र का विकास कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास होगा कि जिला परिषद के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलें और इस संपूर्ण क्षेत्र का कृष्णपाल गुर्जर के दिशा निर्देशों अनुसार विकास कराएंगे।

संबंधित पोस्ट

ગુજરાત સરકારના સર્વાંગી વિકાસલક્ષી બજેટ ને આવકારી અભિનંદન પાઠવતા : શ્રી ભૂપતભાઈ બોદર

Karnavati 24 News

ચૂંટણી 2023: “મેઘાલયમાં ખુલશે ફિલ્મ સિટી, દરેક જગ્યાએ ભાજપની લહેર”: રવિ કિશન

Admin

द्रौपदी मुर्मू “भारत के बहुत बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं”: कांग्रेस नेता

Karnavati 24 News

मिर्जापुर : अरविन्द केजरीवाल बहुत जल्द जाएंगे जेल- मनोज तिवारी

Admin

तेलंगाना में उर्वरक पेलंट का उद्घाटन पीएम मोदी जी द्वारा

Karnavati 24 News

देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आम बजट की खुबिया बताने उत्तराखंड आएँगे

Admin