Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Emegency/Disaster

उत्तर प्रदेश में मिला ब्लैक-वाइट फंगस का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने करी पुष्टि

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में ब्लैक और वाइट दोनों फंगस का एक मरीज पाया गया है। मरीज में दोनों ही फंगस मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश में यह अपने आप में एक पहला केस है। गाजियाबाद शहर में स्थित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल से 55 साल के व्यक्ति का सैंपल 24 दिसंबर को नोएडा की पैथोलॉजी कंस्लटेंसी सर्विस लैब में भेजा गया था। 27 दिसंबर को जांच में ये सैंपल फंगस पॉजिटिव पाया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर बीपीएस त्यागी ने बताया कि मरीज में ब्लैक और व्हाइट दोनों तरह का फंगस पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टर आरके गुप्ता ने कहा की सरकारी हॉस्पिटल में अभी तक ब्लैक-व्हाइट फंगस का कोई मरीज नहीं मिला है। प्राप्त जानकारी के आधार पर प्राइवेट डॉक्टर से संपर्क करके मरीज की मेडिकल हिस्ट्री ली गई। इस मरीज का कोविड से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। गौरतलब है की ये फंगस नॉन कोविड मरीज को भी हो सकता है, डॉक्टरों का कहना है की इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। मरीज की मेडिकल हिस्ट्री से पता चला है कि इसको नाक से ब्लड आया था। जब मरीज की जांच करी गयी तो जांच कराने पर उसमें फंगस की पुष्टि हुई है। इसके बाद 27 दिसंबर को जांच में मरीज का सैंपल फंगस पॉजिटिव पाया गया है। गौरतलब है की ब्लैक फंगस उन मरीजों में पाया जाता है, जिन्हें बहुत ज्यादा स्टेरॉयड दिए गए हों। ये फंगस आंख और ब्रेन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है और इसमें डेथ रेट 50 फीसदी के आसपास है। वहीँ वाइट फंगस उन मरीजों को भी संभव है, जिन्हें कोरोना नहीं हुआ। ये फंगस लंग्स, किडनी, आंत, पेट और नाखूनों को प्रभावित करता है। ये एक आम फंगस है, जो कोरोना महामारी से पहले भी लोगों को होता था। जिन लोगो की इम्युनिटी कम होती है, उन्हें ऐसी बीमारी हो सकती है।

संबंधित पोस्ट

बिहार – पटना जा रही फ्लाई का हुआ इमरजेंसी लैंडिंग, ब्रेक में आ गई गडबडी

Karnavati 24 News

भारत में रिकॉर्ड 1,134 नए कोविड मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 7,000 के पार, जाने दिल्ली का क्या है हाल

Karnavati 24 News

તુર્કીમાં ફરી ધરતી ધ્રૂજી, પાંચમી વખત આવ્યો ભૂકંપ, વ્યક્ત કરાઈ રહી છે વધુ ભયાનક આંચકાની આશંકા

Admin

“તે હવે સમય સામેની રેસ છે”: તુર્કી-સીરિયાના ભૂકંપમાં ટોચના 9,500 મૃત્યુ..

Admin

जनवरी में भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा: देश के लिए अगले 40 दिन मुश्किल,

Admin

કોરોના પછી ચીનમાં વ્હાઇટ લંગ્સનો કહેર, ડેલ્ટા વેરિઅન્ટની આહટથી હાહાકાર

Admin