Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

मध्य प्रदेश के रीवा में बस और बच्चों से भरी पिकअप में भिड़ंत,1 बच्ची की मौत, 20 घायल।

रीवा मध्य प्रदेश। जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस ने स्कूली बच्चों को ले जा रही पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। पिकअप में 40 बच्चे थे। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं 20 बच्चे घायल हैं। घायलों में 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्ची ने बताया कि ड्राइवर अंकल हमें पनौती बोल रहे थे। घायलों को जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को यहां से रीवा रेफर कर दिया गया है। हादसा पनवार थाना इलाके के पटियारी के पास सुबह 9 बजे जवा-डभौरा मार्ग पर हुआ। डभौरा थाने के निरीक्षक डीके दाहिया के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। पनवार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बच्चे ग्रीन वर्ल्ड स्कूल के हैं। जवा की ओर से जा रही शुक्ला बंधु ट्रैवल्स की बस और सामने से आ रही पिकअप में टक्कर हुई है। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पनवार के अलावा डभौरा, जवा और अतरैला थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू तुरंत शुरू कर दिया था। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक पिकअप में फंसे बच्चों को लोगों ने बाहर निकाल लिया था। हादसे में एक बालिका की मौके पर मौत हो गई। पांच गंभीर घायल बच्चों को संजय गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

संबंधित पोस्ट

અમદાવાદ: બ્લફ માસ્ટર કિરણ પટેલની ક્રાઇમ બ્રાંચે લીધી કસ્ટડી, ચુસ્ત સુરક્ષા બંદોબસ્ત સાથે આ દિવસે અમદાવાદ લવાશે!

Admin

बिहार: ट्रेन में लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो जवान गिरफ्तार

Admin

વડોદરા: છેલ્લા 24 કલાકમાં અકસ્માતના બનાવમાં મહિલા સહિત 4 લોકોના કરૂણ મોત

Admin

ब्रेकअप’ या पढ़ाई का दबाव ? कोटा के अनिकेत का सुसाइट नोट क्या कह रहा …

Admin

રાજકોટ પોલીસની સરહનીનાય કામગીરી: આફિકામાં ખંડણી માટે અપહરણ થયેલા યુવકને સહી સલામત રાજકોટ પહોંચાડ્યો

Admin

Crime : તાપી જિલ્લામાં ચોરીના ત્રણ જુદાજુદા બનાવો નોંધાયા, સોનગઢના મોટાબંધરપાડામાં ચોરી કરનાર પકડાયો

Admin