Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

मेरठ यूपी। मां ने 82 हजार में बेचा 3 दिन का बच्चा।

मेरठ यूपी। मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज में 3 दिन के नवजात की सौदेबाजी हो गई। नवजात के असली मां-बाप ने 82 हजार रुपए में बच्चे को बैंक कर्मचारी को बेच दिया। देर रात मेडिकल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। इसमें मां-बाप ने गरीबी के चलते बच्चे को पालने में असमर्थता जताई। उन्होंने कहा,’हमने गाजियाबाद के मोदीनगर के परिवार को बच्चा दिया है। ये परिवार मौजूदा वक्त में मेरठ के माधवपुरम में रहता है।मेडिकल थाने के शेरगढ़ी की रहने वाली दीपा 35 साल की हैं। उनके 3 बेटे और 12 साल की बेटी है। दीपा का पति राजेश मकानों में POP का काम करता है। 9 दिसंबर को दीपा ने मेडिकल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। सोमवार रात 10 बजे उसके पास बच्चा नहीं था। तभी वार्ड में भर्ती दूसरी महिलाओं और तीमारदारों ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो दीपा खामोश रही। इसके बाद वार्ड में बच्चा चोरी का हल्ला मच गया।दीपा ने बताया कि उसने माधवपुरम में रहने वाले बैंककर्मी निसंतान दंपति के साथ बच्चे का सौदा प्रसव से पहले ही कर दिया था। पुलिस ने मौके से दंपति को पकड़कर उनके पास से 82 हजार रुपए बरामद कर लिए है। पुलिस ने माधवपुरम में रहने वाले बैंक कर्मचारी के घर से नवजात बच्चे को बरामद भी कर लिया। बैंक कर्मचारी ने संपर्क किया था कि उसके कोई संतान नहीं है। तभी उन्होंने बच्चे का सौदा तय कर दिया।

संबंधित पोस्ट

ગાંધીનગર: પુરપાટ આવતા ટ્રેલરચાલકે રિક્ષાને અડફેટે લીધી, મહિલા નીચે પટકાતા ટાયર ફરી વળ્યું, બંને પગ છુંદાઈ ગયા

Admin

રાજકોટમાં કાયદા વ્યવસ્થા કથળી: વ્યાજ વસૂલવા વ્યજખોરે વેપારીના પુત્રનું કર્યું અપહરણ

Admin

પોલીસ ગૌર નિંદ્રામાં ને તસ્કરો ને ધી કેળા? મોબાઇલ ની દુકાન ને તસ્કરોએ નિશાન બનાવી

Admin

મોરબી ઝૂલતો પુલ કેસમાં બે આરોપીની જામીન અરજી પર દલીલો કરાઈ, શુક્રવારે નિર્ણય

Admin

बिहार: ट्रेन में लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो जवान गिरफ्तार

Admin

દાહોદ જિલ્લા પોલીસ દ્વારા જિલ્લામાંથી કુલ ૧૮ ગુન્હાઓ પૈકી ૩૦ ગેરકાયદેસર વ્યાજખોરો વિરૂધ્ધ કાર્યવાહી કરવામાં આવી છે.

Admin