Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से एसपी की डिंपल के सामने BJP के रघुराज शाक्य।

मैनपुरी उत्तरप्रदेश।

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के बाद निधन के बाद रिक्त हुई लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। इस सीट पर अब सपा और भाजपा में सीधी टक्कर होगी। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा ने चुनावी समीकरण को देखते हुए मुलायम के गढ़ में उन्हें टक्कर देने के लिए शाक्य समाज से रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से 1999 में पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2004 में फिर से समाजवादी पार्टी के टिकट से रघुराज सिंह शाक्य सांसद चुने गए। 2012 में रघुराज सिंह शाक्य इटावा सदर सीट पर सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। रघुराज सिंह शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। 27 जनवरी, 2017 को शाक्य ने यह मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि मुलायम और अखिलेश के बीच हालिया विवाद में मुलायम सिंह यादव को अपमानित किया जा रहा है। जिसको लेकर रघुराज शाक्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी।

संबंधित पोस्ट

SC कॉलेजियम द्वारा दोहराए गए 10 प्रस्तावों को केंद्र ने लौटाया: किरेन रिजिजू

Admin

શું હવે રશિયા-યૂક્રેન યુદ્ધમાં આવશે નવો વળાંક? બાઇડનની યૂક્રેનની મુલાકાત બાદ હવે જિનપિંગ જશે રશિયા

Admin

સંજેલી તાલુકા પંચાયત કચેરી ખાતે કેન્દ્રીય મંત્રીની અધ્યક્ષતામાં મહત્વની બેઠક યોજાઇ

Admin

દાહોદ જિલ્લામાં પીવાના પાણીની સમસ્યાનો કાયમી ઉકેલ આવે તેવી નક્કર કામગીરી

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी राजस्थान में सबसे लंबा सफर तय करेंगे

Admin

ત્રિપુરા ચૂંટણી: વિપક્ષ Vs ભાજપ; વિજય સંકલ્પ રેલીમાં રક્ષા મંત્રી બોલ્યા – ઝીરોમાંથી હીરો બન્યું ભાજપ

Admin