Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले की सड़क हादसे में मौत

मराठी टेलीविजन एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव की शनिवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सांगली-कोल्हापुर मार्ग पर कोल्हापुर शहर के पास एक ट्रैक्टर ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी।कल्याणी ने ‘तुज्जियात जीव रंगाला’ सहित कई धारावाहिकों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। कल्याणी ने कुछ दिनों पहले ‘प्रेमाची भाकरी’ नाम से एक होटल शुरू किया था। होटल से निकलते वक्त डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

कल्याणी कुराली जाधव ने कई मराठी सीरियल में काम किया
एक्ट्रेस के निधन की खबर के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराल जाधव ने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। उन्होंने ‘तुज्जियत जीव रंगाला’ से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस शो में उन्होंने वह राधा के किरदार में थीं। यह शो ज़ी मराठी पर टेलीकास्ट किया गया था। शो ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया। उनकी अदाकारी ने लोगों के दिलों को छू लिया। इस शो के बाद वह और भी कई शोज में नजर आई थीं। उन्होंने दखखंच राजा ज्योतिबा में भी प्रदर्शन किया। यह शो स्टार स्ट्रीम पर आया था।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी एक्ट्रेस
वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और आए दिन अपने वीडियो और फोटोज पोस्ट करती रहती थीं। कल्याणी इंस्टा रील भी बनाती थी। वह वीडियोज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती थीं। फैन्स उनके वीडियोज से जुड़ रहे थे। कल्याणी अपने डेली रूटीन से जुड़े अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल्याणी कोपुर की रहने वाली थी। वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पुणे आई थीं।

संबंधित पोस्ट

काली की फिल्म डायरेक्टर लीना के पुराने ट्वीट हो रहे है वायरल, कहा – नरेंद्र मोदी पीएम बने तो देश छोड़ दूंगी।

Karnavati 24 News

सोशल मीडिया से: ‘धाकड़’ के फ्लॉप होने के बाद अपने होमटाउन पहुंची कंगना, एक्ट्रेस ने परिवार के साथ बिताया वक्त

Karnavati 24 News

Brahmastra Box Office Collection: बॉलीवुड का सूखा खत्म करेगी रणबीर-आलिया की फिल्म! ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

Karnavati 24 News

Amrita Singh और Saif Ali Khan के तलाक से खुश हैं बेटी Sara Ali Khan, कहा था…

Karnavati 24 News

નવરાત્રી પહેલા થીયેટરમાં ગરબાની જમાવટ -“ફક્ત મહિલાઓ માટે” ફિલ્મ જોઈ દર્શકોએ ગરબાની રમઝટ બોલાવી, વીડિયો સોશિયલ મીડીયા પર ધૂમ મચાવી રહ્યો છે

Karnavati 24 News

ऊर्फी जावेद ने पहनी 2 हजार सिम कार्ड से बनी ड्रेस, ट्रोल हुई उनकी लेटेस्ट पिक्चर।

Admin