Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

दो बच्चे घर में बना रहे थे पटाखा, हुआ धमाका, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में बीती रात कथित तौर पर पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया, जिसमें दो बच्चे झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि रामपुर माजरा गांव के पूर्व प्रधान शोभा भाटी का 12 साल का बेटा और 17 साल का भतीजा घर की छत पर गंधक-पोटाश को इमाम दस्ते में कूटकर पटाखा बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि 100 मीटर दूर तक गंधक- पोटाश के टुकड़े फैल गए तथा मकान की छत की पटियां टूट कर जमीन पर गिर गई।

संबंधित पोस्ट

સોલિડ વેસ્ટ ના નામે અમદાવાદ કોર્પોરેશન ના ડાયરેક્ટર અને અધિકારી ઓ નો કરોડો રૂપિયા નું કૌભાંડ માં એસીબી તપાસ ના આદેશ આપવા ની માંગ

Karnavati 24 News

રાજકોટવાસીઓ બહારનું ખાતા પહેલા ચેતજો: તીખી પાપડી, પફમાંથી મળી આવ્યો સિન્થેટિક કલર

Karnavati 24 News

केरल : छात्राओं की शिकायत के बाद 5 लोग गिरफ्तार

Karnavati 24 News

दिल्ली में धने कोहरे की चादर, 3 फ्लाईट हुई डायवर्ट, 15 फ्लाईट लेट

Admin

राधा-कृष्ण की अश्लील तस्वीरें बेचने पर हिंदू संगठन ने अमेजन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Karnavati 24 News

બાળકના નામ સાથે માતા અને પિતા બંનેની અટકઃ ઈટાલિયન કોર્ટે બાળકની અટક અંગે મહત્વનો નિર્ણય લીધો, ભારતમાં ઘણી હસ્તીઓ માતા-પિતા બંનેની અટકનો ઉપયોગ કરે છે