Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

झारखंड की बेटी अष्टम करेगी भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी.. FIFA WOMEN’S WORLD CUP 2022

गुमला FIFA विश्व कप 2022 अंडर-17 झारखंड के लिए सम्मान समाचार लेकर आया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें झारखंड के गुमला जिले की विशुनपुर प्रखंड के बनारी गोरारा टोली की रहने वाली झारखंड की बेटी अष्टम उरांव को राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इसको लेकर न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे विशनपुर प्रखंड में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय टीम के कप्तान अष्टम उरांव के पिता हीरालाल उरांव ने कहा कि आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है उन्होंने पूरे दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

पिता ने कहा अत्यंत गौरव का क्षण

अष्टम उरांव के पिता ने बताया कि गरीबी के कारण किसी प्रकार वह अपने बच्चों को शिक्षा दिया। लगन और मेहनत के बल पर उसने ये मुकाम पाया। विशुनपुर जैसे जगह में खेल की कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद वह आज भारतीय महिला टीम की कप्तान बन गई है। इससे मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

मां ने कहा गरीबी से पाल पोस कर बड़ा किया

अष्टम उरांव की मां तारा देवी ने बताया कि अष्टम शुरू से ही जुझारू लड़की रही है।वह जिस काम को ठानलेती है पूरे मन के साथ करती है। यही वजह है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी बच्चों को माड़ भात खिला कर परवरिश की है। बच्ची ने अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया।

संबंधित पोस्ट

ख़राब फॉर्म से निजात पाने के लिए विराट जा रहे हैं लम्बे ब्रेक पर

Admin

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा

Karnavati 24 News

WPL: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत, कप्तान हरमनप्रीत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने ध्वस्त हुई यूपी वॉरियर्स की टीम

Karnavati 24 News

રોમેન્ટિક અંદાજમાં વિરાટ કોહલીએ અનુષ્કા શર્મા સાથે 2022ને અલવિદા કર્યું

Admin

ટીમ ઈન્ડિયાના બેટ્સમેને IPLની વચ્ચે વર્લ્ડ ટેસ્ટ ચેમ્પિયનશિપ ફાઈનલની તૈયારી કરી શરૂ, ફટકારી સદી

Admin

अगले 29 शतक विराट कोहली को निचोड़ कर रख देगे : शोएब अख्तर