Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम में शामिल हुए।

नैनीताल उत्तराखंड। आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम पर आयोजित बैठक में नैनीताल क्लब से वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि से जुड़ी संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जैविक मंथन किया जा रहा है। इस मंथन से एक ऐसा अमृत प्राप्त होगा जो जैविक कृषि के क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक दृष्टि से परम्परागत कृषि के लिए एक उपयुक्त राज्य है। जैव विविधता के कारण उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी और सुगन्धित पौध आदि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिस पर राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि प्राकृतिक खेती के सभी पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए ‘आत्मनिर्भर प्राकृतिक किसान बोर्ड’ का गठन किया जा रहा है। बेहतर उत्पादन के लिए गोवर्धन की योजना को ‘प्राकृतिक कृषि योजना’ के साथ एकीकृत किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक कृषि पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। प्राकृतिक कृषि बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी जनपदों में किसानों को प्राकृतिक कृषि विषयक प्रशिक्षण कराया गया है। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कृषि मंत्रियों द्वारा वर्चुअल प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्य, श्री राम सिंह कैडा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला टोलिया सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

दिल्ली नगर निगम के सदन में हुआ मेयर चुनाव के दिन के बाद का हंगामा नहीं थम रहा

Admin

भाजपा ने दलित नेता को ‘ब्राह्मण विरोधी’, ‘महिला विरोधी’ टिप्पणी के लिए निष्कासित किया

Karnavati 24 News

जयपुर – SC ST महापंचायत के दौरान उलझे समर्थक .

Admin

BJP: PM मोदी को मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पत्र लिख कर राजीव गांधी जैसा हाल करने की दी थी धमकी!

Admin

VIDEO-મુખ્યમંત્રી અને ગૃહ મંત્રી આજે દ્વારકાના પ્રવાસે આવશે, કાલની મિટીંગ બાદ, ડીમોલેશન સ્થળોનું કરશે નિરીક્ષણ, ચુસ્ત બંદોબસ્ત

चुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस पार्टी में फिर जान फूंकने की कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी!

Karnavati 24 News