Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

नोएडा में बकाया नहीं मिला तो मर्सिडीज में लगाई आग

नोएडा में मजदूरी ना मिलने से नाराज एक वेंडर ने मर्सिडीज में आग लगा दी। इस घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। मर्सिडीज के मालिक आयुष चौहान ने पुलिस में शिकायत भी की है। चौहान ने बताया, यह आग उसके घर में टाइल्स लगाने वाले एक वेंडर ने लगाई है।

ऐसा आरोप है कि आयुष ने वेंडर रणवीर की 2.50 लाख रुपए की मजदूरी नहीं दी। पुलिस ने रणवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
आयुष ने पुलिस को सौंपे सबूत
आयुष चौहान ने नोएडा पुलिस को सबूत के तौर पर CCTV फुटेज भी उपलब्ध करवाया। इसमें देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए एक बाइक सवार बोतल में भरी पेट्रोल को कार पर छिड़ककर आग लगा रहा है। इसके बाद वह वहां से फौरन भागता दिखता है। हालांकि, इससे कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि आग कुछ ही देर में अपने-आप बुझ गई।

रणवीर एक वेंडर है, जो टाइल्स लगवाने का काम करता है। आयुष चौहान ने अपने घर में टाइल्स लगाने के बाद पूरे पैसों का भुगतान नहीं किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर रणवीर ने गुस्से में आकर मर्सिडीज में आग लगा दी।

पांच लाख के टाइल्स लगाए, ढाई लाख पेमेंट किया
आयुष ने कुछ महीने पहले घर में रणवीर से टाइल्स लगवाई थी। इसका खर्च करीब 5 लाख रुपए आया लेकिन उसने रणवीर को 2.50 लाख रुपए का ही पेमेंट किया। करीब 3 से 4 महीने बाद भी उसने वेंडर के बाकी पैसों का भुगतान नहीं किया था।

ACP रजनीश वर्मा ने बताया, “आयुष ने करीब 5 लाख रुपए का टाइल्स घर में लगवाया था। उसने शिकायती पत्र में बताया कि पूरा पेमेंट कर दिया, लेकिन वेंडर और पैसे मांग रहा था। वहीं वेंडर का कहना है कि 5 लाख में ढाई लाख रुपए का ही भुगतान किया गया है। 2 लाख 68 हजार रुपए का भुगतान अभी बाकी है।”

संबंधित पोस्ट

आंखों के मेकअप के लिए मस्कारा लगाने के शौक़ीन लोगों को ये टिप्स ,ज़रूर जाननी चाहिए

Karnavati 24 News

સોખડા વિવાદ મામલે હાઈકોર્ટે આપ્યો પ્રબોધ સ્વામી ગ્રુપને મોટો ઝટકો, જાણો શું કહ્યું કોર્ટે

Karnavati 24 News

 Indian Army: ग्रुप सी के पदों के लिए की जा रही भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

Karnavati 24 News

‘પાકિસ્તાની ચાયવાલા’ના નામથી પ્રખ્યાત આ યુવકે જે કર્યું તે સોશિયલ મીડિયા પર વાયરલ થયું

Karnavati 24 News

 મહિલાની અનેક પ્રકારે સતામણી કરતો આધેડ આ વખતે બરાબરનો સલવાયો

Karnavati 24 News

મહિલા ઉદ્યોગસાહસિકોને પ્રોત્સાહિત કરવાના હેતુથી અમદાવાદની એલ.જે.યુનિવર્સિટી દ્વારા એક અનોખી પહેલ કરવામાં આવી છે, જેના ભાગરૂપે 10 અને 11 ફેબ્રુઆરીએ ‘વિમેન ઈન્વેસ્ટિંગ વિમેન 2.0’ નામનો કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો હતો.

Admin