Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

जदयू से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कसा नितीश कुमार पर तंज़ कहा “काम में मन नहीं लग रहा, बस टाइमपास कर रहे हैं

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश के कभी चहेते रहे आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को अब काम में मन नहीं लग रहा है। वो अब बस समय काट रहे हैं। इसीलिए वे कभी इधर जाते हैं तो कभी उधर, बस यहां से वहां घूमने में उनका समय बीत रहा है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जनता दरबार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने बिहार में 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की जिससे गांव में और थानों में हो रही समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने नीतीश कुमार से जनता दरबार का खर्च पूछा। आरसीपी सिंह ने कहा कि अब वे व्हाइट पेपर निकालें और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन कर सरकार तो बना ली और आज उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है। अब वे टिकट बाटेंगे तब पता चलेगा कि किसका कितना समर्थन है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को उनके कामों के लिए मेडल मिले या ना मिले लेकिन एक चीज के लिए जनता इन्हें जरूर मेडल देगी- इधर से उधर आने-जाने के लिए। खुद के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बस आप देखते रहिए, मैं तो संगठन का आदमी हूं। बिहार में घूमता रहता हूं। लोगों से मिलता रहता हूं और अपने साथियों से बात करता रहता हूं। हम लोग जो भी निर्णय लेंगे वो बिहार के हित में होगा उन्होंने कहा कि हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

કદવાલ નવીન પશુ દવાખાના નાં શુભારંભ પ્રસંગે તાલુકા વાયબ્રન્ટ પશુપાલન શિક્ષણ શિબિર યોજાઈ હતી.

Admin

‘असम में अब कोई आदिवासी उग्रवादी समूह नहीं है’: उग्रवादी संगठन DNLA द्वारा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद बोले अमित शाह

Admin

पूर्व कांग्रेस मंत्री ब्रहम महिंद्रा से विजीलेंस ने की पूछताछ

Karnavati 24 News

मध्यप्रदेश में फरवरी के अंत तक सभी 230 विधानसभाओं में बीजेपी के संयोजकों की नियुक्ति हो जाएगी

Admin

नए आदेशो के बाद क्या बदल जाएगी अब भारतीय आर्मी की वर्दी

Karnavati 24 News

जयपुर – नये बीजेपी अध्यक्ष ने मंत्रोचारण के साथ सम्भाला पदभार