Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

24 घंटे के भीतर झारखंड पुलिस में दो आत्महत्या.. पुलिस छानबीन में जुटी.मौके पर पहुंचे एसपी ने…

24 घंटे के अंदर झारखंड पुलिस के 2 जवानों ने आत्महत्या कर ली। शनिवार देर शाम हुई घटना में एटीएस (ATS) के एक जवान रंजीत कुमार पासवान आर मित्रा स्कूल स्थित पुलिस के अस्थाई आवास में खुद को गोली मार ली। रंजीत कुमार देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचकर छानबीन में लगे हुए हैं। झारखंड एटीएस के जवान ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

गढ़वा जिला का रहने वाला था रंजीत कुमार पासवान

झारखंड एटीएस का जवान रंजीत मूल रूप से गढ़वा जिला का रहने वाला था। रंजीत पिछले 1 महीने से देवघर श्रावणी मेला में ड्यूटी पर तैनात था। सभी जवानों को आर मित्रा स्कूल स्थित अस्थाई पुलिस आवास में ठहराया गया था। कैंप में हीं अपने बेड पर रंजीत ने खुद को गोली मार ली।जिस कारण उसकी तत्काल मौके पर मौत हो गई। रंजीत ने किस वजह से खुद को गोली मारी इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है ?

24 घंटे के अंदर 2 जवानों ने की खुदकुशीअलग-अलग जिलों में 24 घंटे के अंदर झारखंड पुलिस के दो जवानों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की पहली घटना लोहरदगा जिले में हुई, जहां जवान आशुतोष कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं दूसरी घटना देवघर में हुई जहां एटीएस के जवान रंजीत कुमार पासवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

लोहरदगा के रहनेवाले आशुतोष मूल रूप से बिहार के आरा जिला के रहने वाले थे। वह लोहरदगा के आदर्श नगर में किराए के मकान में अकेले रहते थे। ड्यूटी से लौटने के बाद अपने कमरे में उन्होंने खुद को गोली मार ली थी।

मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते हीं घटनास्थल पर जिले के एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे। घटना की जानकारी ली। मौके पर एसपी ने कहा की प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही मामला पुलिस के सामने आ पाएगा। जवानों का कहना है रंजीत ने आत्महत्या क्यों किया ? इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच की दिशा में कारवाई जारी हैं

संबंधित पोस्ट

SSC ने बढ़ाई CGL के फॉर्म भरने की तारीख …

Admin

दिल्ली में धने कोहरे की चादर, 3 फ्लाईट हुई डायवर्ट, 15 फ्लाईट लेट

Admin

અક્ષય તૃતીયા પહેલા સોના-ચાંદીમાં મોટો ઘટાડોઃ સોનું 52 હજાર અને ચાંદી 63 હજાર રૂપિયા, જુઓ આજના ભાવ

फरीदाबाद: श्री सिद्धदाता आश्रम में भगवान लक्ष्मीनारायण को रक्षा सूत्र बांध लोक कल्याण की कामना की

Karnavati 24 News

उत्तर प्रदेश में आज से प्लेटफार्म टिकटों के घट गए दाम

Admin

मोगा पुलिस ने 103 मुकद्दमा मे पकडे गए नशीली सामान को किया नस्ट

Admin