Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

द्रौपदी मुर्मू को अकाली दल का भी समर्थन मिलेगा |

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने इस बात का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर राजग दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। बता दें कि जहां एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वहीं विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

मुर्मू को समर्थन देने की बात पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमने राजग उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। कांग्रेस ने सिख समुदाय को धोखा दिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू के नाम ऐलान के बाद से ही विभिन्न गैर राजग दल उन्हें समर्थन देने लगे हैं। ओडिशा से बीजेडी और आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस ने पहले ही मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर दिया था। ओडिशा के सीएम और बीजेडी के मुखिया नवीन पटनायक ने अपने सभी विधायकों से कहा था कि वह पार्टी लाइन से इतर हटकर मुर्मू को अपना समर्थन दें। सिर्फ इतना ही नहीं, नवीन पटनायक ने उन्हें राज्य की बेटी कहकर भी संबोधित किया था।

संबंधित पोस्ट

BJP: भाजपा के सांसद ने किया बड़ा दावा, कहा- माफी नहीं मांगी तो राहुल गांधी खो सकते है लोकसभा की सीट

Admin

BJP: अब नई संसद को लेकर घमासान! कांग्रेस बोली- पैसों की बर्बादी, भाजपा ने कहा- कमीशन छिन जाने का दर्द है…!

Admin

अग्निपथ पर सोनिया का पत्र लिखा- सरकार की योजना दिशाहीन, लेकिन हिंसक आंदोलन न करें युवाओं; कांग्रेस कल दिल्ली में सत्याग्रह करेगी

Karnavati 24 News

अग्निपथ योजना पर आप नेता मनीष सिसोदिया की मोदी सरकार को नसीहत, सभी विधायक और सांसद के बच्चों के लिए अनिवार्य

Karnavati 24 News

गुजरात चुनाव – बीजेपी ने दिया नेक काम करने वाले को विधानसभा टिकिट का इनाम

Admin

2024 के चुनाव में मुस्लिमों को आकर्षित करने का बीजेपी का मेगा प्लान, लोकसभा की 60 बैठकों को करेगी ये काम

Admin