Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचार

306km माइलेज वाली यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हर साल 2 लाख रुपये बचाएगी, जानिए सबसे सस्ता दोपहिया वाहन भी

अगर आप भी पेट्रोल-डीजल छोड़कर इलेक्ट्रिक जाने की सोच रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि आप शुरुआत बेसिक से करना चाहेंगे। हम आपको भारत में इलेक्ट्रिक शुरू करने वाले ग्राहकों के लिए दो बेसिक इलेक्ट्रिक ऑप्शन इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलक के बारे में बता रहे हैं। Tata Tigor EV इस लिस्ट में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है और सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर यानि ई-स्कूटर Ampere V48 है। आइए इन दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Tata Tigor EV: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tata Tigor EV में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज्ड मोटर है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह मल्टी ड्राइव मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स में आता है। इस कार की बैटरी क्षमता 26 kWh है। कार महज 5.7 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 306 किमी तक चल सकती है। चार्जिंग की बात करें तो इसे फ़ास्ट चार्जिंग की वजह से 0 से 80 प्रतिशत तक 1 घंटे 5 मिनट में ही चार्ज किया जा सकता है। जबकि सामान्य चार्जिंग में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।
कंपनी अपनी बैटरी और मोटर के साथ 8 साल या 1.6 लाख किमी की वारंटी देती है। जीएनसीएपी ने इस कार को सेफ्टी में 4 स्टार दिए हैं, जो इसे सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक सेडान बनाता है। कीमत की बात करें तो Tata Motors की साइट के मुताबिक Tata Tigor EV XE वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12,49,000 रुपये है.

अगर कोई व्यक्ति टाटा टिगोर ईवी खरीदता है और चलाता है, तो वह कंपनी पर उपलब्ध कराए गए बचत कैलकुलेटर की मदद से 5 साल में लगभग 10,07,020 रुपये बचा सकता है। अगर किसी व्यक्ति की रोजाना की दौड़ 100 किमी है और दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है, तो यह बचत उसी के हिसाब से निकलती है। इलेक्ट्रिक कार चलाने से प्रति वर्ष लगभग 2,01,404 रुपये की बचत हो सकती है।

सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

Ampere V48: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ampere V48 में सीलबंद लेड एसिड बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्कूटर की लंबाई 1750mm, चौड़ाई 640mm, ऊंचाई 1200mm और वजन 84kg है। इस स्कूटर में अलॉय व्हील और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 45Km तक चल सकता है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो इस स्कूटर को फुल चार्ज होने में 8-10 घंटे का समय लग सकता है। कीमत की बात करें तो Cars & Bikes के हिसाब से Ampere V48 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 34,899 रुपये है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2023 ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

Karnavati 24 News

पीएम की सुरक्षा में चूक पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज, जानिए पंजाब सरकार ने क्या कहा?

Karnavati 24 News

मुंबई में भारी बारिश, गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Karnavati 24 News

विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार बिहार: एक साथ 75 हजार तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ेगा भारत; गृह मंत्री के सामने बनेगा रिकॉर्ड

Karnavati 24 News

Best Smartwatch In India: આ ભારતની શ્રેષ્ઠ સ્માર્ટવોચ ખરીદો, સ્માર્ટફોનની જેમ કરે છે કામ

Admin

श्रीलंका में गरीब हो रहे हैं भारतीय, लेकिन लौटने को तैयार नहीं; कहा- हालात बदलेंगे, इरादा नहीं

Karnavati 24 News